उत्तराखंड

श्रीनगर पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, देवलगढ़ के राजराजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

श्रीनगर। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान का श्रीनगर गढ़वाल दौरा खासा चर्चा में रहा। सुबह वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

चौरास से सीडीएस अनिल चौहान अपने पैतृक गांव गवाणा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने देवलगढ़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

सीडीएस के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर गर्व और खुशी व्यक्त की। उनके साथ उनकी पत्नी अनुपमा चौहान भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button