उत्तराखंड

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

उत्तरकाशी। जनपद के चुंगी बड़ेथी में मध्य रात्रि एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ हो गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) से SDRF को चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने की सूचना मिली। सूचना पर SDRF पोस्ट उजेली से मुख्यालय की टीम HC कुलदीप सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची SDRF टीम ने स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि ट्रक चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने विशेष रेस्क्यू तकनीकों और आवश्यक उपकरणों की मदद से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद चालक को प्राथमिक सहायता दी गई और 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

SDRF की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से वाहन में फंसे चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Related Articles

Back to top button